बिहार के शिव मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, केंद्रीय मंत्री बने भोले बाबा के गाड़ीवान

पटना.

बिहार समेत पूरे देश में आज महाशिवरात्रि का पर्व पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर रविवार सुबह से ही विभिन्न शहरों के तमाम शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। भोर होते ही भक्तजन भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक और रुद्राभिषेक के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे। हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।

गया के प्रमुख शिवालयों, विशेषकर रामशिला मंदिर और मारकंडेय महादेव मंदिर में सुबह से ही लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालु दूध, जल, बेलपत्र और धतूरा अर्पित कर भगवान शिव से सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। मंदिर परिसरों में सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्था की गई है। स्वयंसेवक भी श्रद्धालुओं की सुविधा में जुटे हैं। दिन भर विशेष पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का आयोजन जारी रहेगा, जिससे शहर का माहौल पूरी तरह शिवमय बना रहा। इसी तरह पूर्वी चंपारण जिले के रामनगर स्थित नीलकंठ नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786