पंजाब में कोहरा बना छात्रों की मुश्किल, सिर्फ 30 मीटर हुई विजिविलिटी

जालंधर.

महानगर के बाहरी क्षेत्रों में सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिविलिटी महज 30 मीटर तक थी। इस स्थिति ने वाहन चालकों, विशेषकर स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों और उनके बस चालकों के लिए कठिनाइयां उत्पन्न कीं। वाहन चालक लाइटें जलाकर और एक-दूसरे के पीछे सावधानी से चलते नजर आए।

हालांकि, सुबह और शाम के समय सर्दी बनी रही, जबकि दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का अनुभव होने लगा। अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने वीरवार को भी इसी प्रकार के मौसम की संभावना जताई है, जिसमें सुबह हल्की धुंध और दिन में तेज धूप की उम्मीद है। दूसरी तरफ एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) की बात करें तो मंगलवार रात 10 बजे के बाद से यह 100 से बढ़कर बुधवार सुबह एक बजे तक 219 तक पहुंच गया। वहीं शाम के समय एक्यूआइ तीन रिकार्ड किया गया।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786