रायपुर में डबल मर्डर…बेटे ने तलवार से सौतेली मां-भाई और बहन पर किया हमला…दो की मौत

रायपुर। राजधानी में एक बार फिर एक खौफनाक हत्याकांड से सनसनी मच गई है। दरअसल उरला इलाके में डबल मर्डर हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक यहां युवक ने अपनी सौतेली मां और सौतेले भाई-बहन पर तलवार से हमला कर दिया। घटना में मां-भाई की मौत हो गई। मौके पर उरला पुलिस और एफएसएल की टीम पहुंची है और जांच जारी है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी राजकुमार साहू अपनी सौतेली मां हेमिन साहू, सौतेला भाई रोहन साहू और बहन के साथ रहता था। किसी बात पर विवाद होने के बाद राजकुमार ने तलवार से मां और भाई पर प्राणघातक हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर बहन ने भाई को रोका तो आरोपी ने उस पर भी तलवार से हमला कर दिया। घटना में मां और बेटे की मौत हो गई।

वहीं, बहन की हालत गंभीर है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल आरोपी ने ऐसा क्यों किया इसकी जांच रायपुर पुलिस कर रही है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786