माघी पूर्णिमा पर हुए हादसे, नहाने जाते वक्त 7 मरे और गंगा में 2 डूबे

पटना/बक्सर.

माघी पूर्णिमा के मौके पर गंगा स्नान के लिए जा रहे 7 लोगों की बक्सर और मोकामा में सड़क पर दुर्घटना में मौत हो गई है। पटना में गंगा में नहाने के दौरान 2 लोग डूब गए हैं, जिनकी तलाश में बचाव टीम लगी हुई है। बक्सर जिले में नया भोजपुर थाना के चंदा गांव के पास एनएच पर सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई है।

पूर्णिमा स्नान के लिए परिवार के 4 लोग बक्सर जा रहे थे। इसी दौरान कार की एक डंपर से टक्कर हो गई, जिससे घटनास्थल पर ही 3 की मौत हो गई। एक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई है। पटना जिले में घोसवरी थाना के सहरी गांव में NH-33 पर शनिवार की रात गब्बे लोदीपुर थाना के मेहुस शेखपुरा गांव से जुगाड़ गाड़ी पर सवार 5 लोग गंगा स्नान के लिए मोकामा जा रहे थे। उनकी गाड़ी में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें प्रयाग मांझी की पत्नी मुन्नी मांझी (33),चांद मांझी के पुत्र महेश मांझी (30) और रामस्वरूप मांझी के पुत्र संजय मांझी (33) की मौत हो गई है। वहीं दो लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। बच्चू मांझी के पुत्र घनश्याम मांझी और लच्चो मांझी के पुत्र अशोक मांझी का इलाज पटना के एनएमसीएच में चल रहा है।

वहीं, पटना शहर में दीघा के पाटीपुल घाट पर माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने आए गया जिले के दो व्यक्ति गंगा नदी में डूब गए हैं। बह गए दोनों लोगों की तलाश में एसडीआरएफ की टीम जुटी हुई है। ये लोग चाकन के ततारपुर गांव के रहने वाले थे। परिवार के साथ आई महिलाएं गंगा घाट पर ही विलाप कर रही हैं। राहत और बचाव दल के अलावा स्थानीय लोग भी नाव से बह गए लोगों की तलाश कर रही है। डूबे लोगों के नाम गार्ड बाबू (45 साल) और धनंजय कुमार (25 साल) है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786