रोहतक जेल से आज बाहर निकलेंगे राम रहीम, डेरामुखी को यौन शोषण-मर्डर केस में मिली 40 दिन की पैरोल

रोहतक/चंडीगढ़.

रोहतक की सुनारिया जेल से नए साल में पहली बार डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है। उसे 40 दिन की पैरोल मिली है। रोहतक की सुनारिया जेल में बंद राम रहीम पैरोल मिलने के बाद सोमवार दोपहर तक सिरसा डेरे के लिए रवाना होंगे।

डेरा मुखी राम रहीम इससे पहले 15 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाने के लिए जेल से बाहर आया था। राम रहीम 2017 से जेल में है। 25 अगस्त 2017 को 2 साध्वियों के यौन शोषण केस में राम रहीम को 20 साल कैद हुई। इसके बाद 17 जनवरी 2019 को पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में उम्र कैद की सजा हुई। डेरा मैनेजर रणजीत सिंह के हत्या मामले में अक्टूबर 2021 में CBI कोर्ट ने उसे उम्र कैद की सजा सुनाई।

लग्जरी गाड़ियों का काफिला पहुंचेगा लेने 40 दिन की पैरोल मिलने के बाद 5 जनवरी को सुनारिया जेल से गुरमीत राम रहीम को लेने के लिए सिरसा डेरे से दोपहर तक लग्जरी गाड़ियों का काफिला पहुंचेगा। कड़ी सुरक्षा के बीच रामरहीम सिरसा के लिए रवाना होगा। उसका लग्जरी गाड़ियों का काफिला सिरसा से निकल चुका था, जिसमें दो बुलेट प्रूफ लैंड क्रूजर, 2 फॉरच्यूनर व 2 अन्य गाड़ियां शामिल है।

सिरसा डेरे में ही रहेगा राम रहीम डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम अब तक 14 बार जेल से बाहर आ चुका है। राम रहीम को 15वीं बार 40 दिन पैरोल मिली है। राम रहीम इस बार उत्तर प्रदेश में बागपत के बरनावा आश्रम में नहीं जाएंगे, बल्कि वह सिरसा स्थित डेरे में ही रहेगा। रामरहीम की सुरक्षा के लिए डेरे के आसपास पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786