एक भी घुसपैठिये को वोट का हक नहीं मिलेगा: सांगवान का सख्त ऐलान

चंडीगढ 
बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र सांगवान ने कहा कि विपक्ष 200 बार भी सदन का बहिष्कार करेगा, फिर भी भारतीय जनता पार्टी एक भी घुसपैठिये को मतदान का अधिकार नहीं देगी। उन्होंने कहा कि भारत में घुसपैठिये मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री नही चुन सकते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी देश की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अब जनता के सामने कांग्रेस और इंडी गठबंधन के नेताओं की पोल खुल चुकी है।

संसद देश का सबसे बड़ा चर्चा का मंच है और भाजपा कभी भी किसी विषय पर चर्चा से पीछे नहीं हटती है। चाहे कोई भी मुद्दा हो, संसद के नियमों का पालन करते हुए भाजपा हर प्रकार की चर्चा के लिए तैयार है। लेकिन कांग्रेस हमेशा से ही चर्चा से भागती आई क्योंकि कांग्रेस के मन की चोर है। उन्होंने कहा कि 10 दिसंबर को जब देश के गृहमंत्री अमित शाह सवालों के जवाब दे रहे थे तो कांग्रेस को सच हजम नहीं हुआ और वे लोकसभा से वॉकआउट कर गए।

लोकसभा में जब जवाहर लाल नेहरु, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी पर बोला गया तब कांग्रेस ने लोकसभा का बहिष्कार नहीं किया। लेकिन जैसे बात घुसपैठियों पर हुई कांग्रेस ने सदन का बहिष्कार कर दिया। सांगवान ने कहा कि संसद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एसआईआर पर कांग्रेस और इंडी दलों के झूठ की पोल खोल दी है और जनता भी समझ गई कि कांग्रेस सिर्फ और सिर्फ घुसपैठियों को बचाने का प्रयास कर रही है। 

उन्होंने कहा कि पिछले चार महीने से विपक्ष एसआईआर को लेकर देश को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन और कांग्रेस नेताओं का मकसद सिर्फ सवाल खड़ा करके संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा को खराब करना है। कांग्रेस को देश और देशवासियों के हित की कोई चिंता नहीं है। कांग्रेस झूठा नेरेटिव के जरिए अपनी राजनीति को चमकाने में लगी है। 
  
भाजपा सरकार जनहित में निर्णय लेने वाली सरकार है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का परचम दुनिया में लहरा रहा है। कांग्रेस पार्टी को देश का बढ़ता रूतबा सहन नहीं हो रहा है। राहुल गांधी तो विदेशों में जाकर भारत की छवि खराब करने में कोई कसर नहीं छोड़ते। उन्होंने कहा मोदी सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास के मंत्र पर चलते हुए भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रही है।

 

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786