नियुक्ति पत्र मिलने से पहले पारा शिक्षक की हत्या, झारखंड में सनसनी

चाईबासा

झारखंड के चाईबासा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां पारा शिक्षक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पारा शिक्षक की हत्या
मामला जिले के टोटो थाना क्षेत्र के पुरनापानी हाट का है। बताया जा रहा है कि पोखरिया गांव के रहने वाले मुकरू देवगम नामक व्यक्ति सुंडी सुरनिया गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में 20 वर्षों से पारा शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। मुकरू देवगम को शुक्रवार को सीएम हेमंत सोरेन से नियुक्ति पत्र मिलने वाला था, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। शुक्रवार को मुकरू देवगम स्कूल गए और छुट्टी के बाद हाट पहुंचे। रात तक वह घर नहीं लौटे। परिजनों ने उन्हें काफी ढूंढा, लेकिन वह नहीं मिले। शनिवार सुबह एक जगह पर मुकरू देवगम की लाश मिली।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक मुकरू देवगम की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की गई है। हालांकि परिजनों ने बताया कि मृतक का किसी के साथ कोई विवाद या दुश्मनी नहीं थी। वह हमेशा समय पर स्कूल जाता और लौटता था। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786