मोहाली यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा आज चंडीगढ़ स्थित गवर्नर हाउस की ओर कूच किया जा रहा

पंजाब 
मोहाली यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा आज चंडीगढ़ स्थित गवर्नर हाउस की ओर कूच किया जा रहा है। इसे लेकर चंडीगढ़ सीमा पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने फर्नीचर मार्केट के पास बैरिकेड लगाकर कार्यकर्ताओं को सीमा पर ही रोकने की तैयारी की गई है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि केंद्र सरकार पंजाब के साथ लगातार अन्याय कर रही है।    

प्रदर्शन में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु और प्रदेश प्रधान मोहित मोहिंद्रा भी पहुंचे। नेताओं का कहना है कि केंद्र ने किसानों से लेकर पंजाबी यूनिवर्सिटी तक हर मुद्दे पर प्रदेश को परेशान किया है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ को अप्रत्यक्ष रूप से नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है।

फेज-III ए में बने कैंप में बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता जुटे थे। इस दौरान पार्किंग क्षेत्र में गाड़ियां खड़ी करने को लेकर कुछ देर दुकानदारों और कांग्रेसियों में बहस भी हुई, जिसके बाद नेताओं ने वाहन हटा लिए। यूथ कांग्रेस का कहना है कि वे पंजाब के अधिकारों की लड़ाई जारी रखेंगे। 

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786