विश्वविद्यालय कर्मियों का नवंबर की वेतन राशि जारी

शिक्षा विभाग ने 11 परंपरागत विश्वविद्यालयों के लिए अद्यतन डीए के साथ 109.7735 करोड़ रुपये जारी किया
पटना
शिक्षा विभाग ने राज्य के 11 परंपरागत विश्वविद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों के नवंबर माह के वेतन भुगतान के लिए 109 करोड़ 7 हजार 735 रुपये जारी की है, जिसमें डीए (महंगाई भत्ता) की राशि भी शामिल है।
    आधिकारिक जानकारी के मुताबिक राज्य के सभी 11 परंपरागत विश्वविद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के लिए डीए 58 फीसदी राशि के साथ वेतन की राशि जारी कर दी गई है। इसमें पटना विश्वविद्यालय को 10.58 करोड़, मगध विश्वविद्यालय को 14.67 करोड़, बीआरए बिहार विश्वविद्यालय को 17.5 करोड़, जयप्रकाश विश्वविद्यालय को 13.7635 करोड़, भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय को 6.97 करोड़, तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय को 11.42 करोड़, कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय को 5.26 करोड़, मौलाना मजहरूल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय को 0.69 करोड़, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय को 20.85 करोड़, पूर्णियां विश्वविद्यालय को 5.23 करोड़ और मुंगेर विश्वविद्यालय को 2.84 करोड़ रुपये वेतन मद में राशि जारी की गई है। उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. एनके अग्रवाल ने बताया कि नवंबर के वेतन की राशि के साथ ही 58 फीसदी डीए की राशि भी विमुक्त किया गया है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786