BJP पर CM भूपेश ने जमकर साधा निशाना…बोले- BJP में नेतृत्व का अकाल, जो लोग जीवनभर भाजपा का साथ दिए, उनको घर बैठा दिया

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धान खरीदी को लेकर भाजपा पर जमकर निशाना साधा और अन्य मुद्दों पर भी अपना बयान दिया। उन्होंने कहा कि, भाजपा ने 2013 में संकल्प लिया था, किसानों का दाना-दाना धान खरीदेंगे। डबल इंजन की सरकार ने फैसला लिया 10 क्विटल धान खरीदेंगे। क्यों उस समय दाना-दाना धान नहीं खरीदा गया? बोनस क्यों नहीं दिया गया?

किसके कहने पर रोका गया। डॉ. रमन सिंह ने किसानों को ठगने का काम किया। हमने 20 क्विटल धान खरीदने की बात की तो श्रेय लेने में लगे हुए हैं। 2018 में जनता ने 15 सीटों पर भाजपा को समेट दिया। झूठ के सहारे जनता के बीच नहीं जा सकते।

ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे रमन सिंह ने ठगा नहीं। हर वर्ग को ठगने का काम रमन सिंह ने किया। दरअसल मुख्यमंत्री सोमवार को बालोद जिला के दौरे पर हैं। वे वहां माता बिंदेश्वरी बघेल पार्क का लोकार्पण और मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। सीएम भूपेश ने बालोद रवाना होने से पहले पत्रकारों से चर्चा करते हुए ये बयान दिया है।

सीएम भूपेश ने शराब को लेकर कहा कि यदि शराब फैक्ट्री से शराब की पेटी निकली तो सबसे पहले डिस्ट्रेलरों पर कार्रवाई होना चाहिए था। उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। रमन सिंह की सरकार में शराब को लेकर पॉलिसी बनाई। कॉर्पोरेशन के माध्यम से शराब बिक्री का प्रावधान किया गया।

इन लोगों से रमन सिंह के क्या संबंध है। सिर्फ 3 डिसलर से रमन सिंह के क्या संबंध है। रमन सिंह बताए दूसरे डिसलरों को क्यों मौका नहीं दिया गया? डिस्टलर्स को नोटिस जारी किया गया है। राजस्व में कमी आई है तो कार्रवाई भी होगी और वसूली भी की जाएगी। 2020 का मामला है, चुनाव देखकर ही ईडी आईटी के माध्यम से लड़ना चाहते हैं। कोई भी वर्ग इनके साथ नहीं है, केवल ईडी और आईटी के माध्यम से लड़ना चाहते हैं।

श्री बघेल ने भाजपा के आरोप समिति और अन्य समितियों को लेकर कहा कि कितना भी विधानसभा में चिल्ला चिल्लाकर बोल लें, रमन सिंह को जब तक नहीं हटेंगे तब तक बृजमोहन, अजय चंद्राकर और प्रेमप्रकाश पांडे का कुछ नहीं हो सकता। जो लोग जीवनभर भाजपा का साथ दिए, उनको घर बैठा दिया गया।

सांसद विजय बघेल को भाजपा की घोषणा पत्र की जिम्मेदारी दी गई है। इसको लेकर भूपेश बघेल ने कहा कि, जिसको बीजेपी की आइडियोलॉजी पता नहीं, वह घोषणा पत्र बनाएंगे। विजय बघेल तो खुद कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए है। भाजपा में नेतृत्व का अकाल हो गया है।

वहीं भाजपा के धान खरीदी वाले आरोपों पर सीएम बघेल ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, मैं इनकी सब बातें मानने को तैयार हूं। केवल बताए की 2014 में बीजेपी ने 10 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी करने का फैसला क्यों किया? केंद्र सरकार कर रही है तो रोका किसने, किसानों की धान खरीदी करने से, रमन सिंह और बीजेपी बताए। पिछले साल 107 लाख मैट्रिक टन धान खरीदे थे, इस साल 125 से 140 लाख मैट्रिक टन तक जाएगा। बारिश अच्छी हो रही है, फसल भी अच्छा होगा। लाखों किसानों के भविष्य के साथ क्यों खिलवाड़ किया और आर्थिक क्षति क्यों पहुचाई?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786

× How can I help you?