झारखंड में दिल दहला देने वाली घटना: दंपती ने बच्ची संग खाया जहर, तीनों की मौत

धनबाद

झारखंड के धनबाद जिले में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के जोगता थाना क्षेत्र की सिजुआ 06/10 न्यू कॉलोनी में मंगलवार को जहर खाने से पति, पत्नी और मासूम बच्ची की मौत हो गई। यह परिवार एक सप्ताह पूर्व तेतुलमुड़ी दाऊद नगर बस्ती से यहां किराए के मकान में रहने आया था। मृतकों की पहचान दैनिक मजदूर राजा अंसारी (25 वर्ष), उसकी पत्नी अमीना खातून (20 वर्ष) और उनकी दो साल की बेटी मायरा के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल से एक बर्तन में संदिग्ध घोल बरामद किया है। उसे जांच के लिए जब्त कर लिया गया है।

क्या है पूरा मामला ?
जानकारी के अनुसार राजा के पिता जमाल अंसारी और माता रजिया खातून दाऊद नगर में रहते हैं। पिता पहले रिक्शा चलाते थे। राजा कुछ दिन पहले तक माता-पिता के साथ ही रहता था, लेकिन पारिवारिक तनाव के चलते पांच दिन पहले ही वह पत्नी और बेटी के साथ आरएन चौहान के मकान में किराए पर रहने लगा था। राजा की ससुराल बोकारो जिले में है।

लोगों के अनुसार मंगलवार की शाम करीब 7:15 बजे राजा कतरास से मजदूरी कर घर लौटा था। कुछ देर बाद गली से गुजर रहे लोगों ने पति-पत्नी और बच्ची को जमीन पर पड़ा देखा। जिसके बाद तत्काल जोगता पुलिस को सूचना दी गई। पति-पत्नी की मौत हो चुकी थी। बच्ची को कतरास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जोगता पुलिस ने तीनों शवों को धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। बुधवार को शवों का पोस्टमार्टम होगा।

आत्महत्या का शक
इस मामले की जानकारी देते हुए जोगता के थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अमीना खातून के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके पहुंचने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने बरामद पीले रंग के तरल पदार्थ की जांच कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786