पंजाब में सर्दी का मौसम ले आया बड़ा बदलाव, मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी जारी

पंजाब 
मानसून के समाप्त होने के बाद पंजाब में तापमान बढ़ने लगा है और लोग गर्मी से परेशान हैं। मौसम विभाग के विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार ठंड देर से पड़ेगी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, मानसून के जाने के बाद भी तापमान में गिरावट नहीं आई है और ठंड लाने वाली हवाएं अभी तक सक्रिय नहीं हो सकी हैं। इस वजह से अक्टूबर के पहले हफ्ते तक उमस भरी गर्मी जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में ही ठंडी हवाएं सक्रिय होंगी और मौसम धीरे-धीरे ठंडा होना शुरू होगा। हालांकि, इस समय केवल रात के समय ही ठंड का अहसास होगा, जबकि दिन में गर्मी बनी रहेगी।

विशेषज्ञों का कहना है कि पंजाब और पूरे देश में ठंडी हवाएँ सामान्यत: उत्तर-पश्चिमी और उत्तरी दिशाओं से आती हैं, लेकिन इस साल पूर्वी हवाएँ चल रही हैं। इसलिए इस बार ठंड देर से पड़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार, 4 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 5 और 6 अक्टूबर को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है, क्योंकि 4 अक्टूबर को एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होने वाला है, जिससे बादल छाए रहेंगे। 

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786