CG : स्कूल प्रिंसिपल की अचानक हुई मौत…शिक्षा जगत में शोक की लहर

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक स्कूल प्रिंसिपल की अचानक हुई मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया। प्राचार्य का नाम एमएल नेताम था, जो धमतरी के नगरी विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फरसियाँ में पदस्थ थे। प्राचार्य एम.एल.नेताम की देर रात निधन हो गया।

प्राचार्य की मौत की खबर सुनकर शिक्षकों में शोक की लहर है। प्राचार्य के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को वो शाला प्रवेशोत्सव में शामिल हुए थे। उस वक्त तक काफी भले चंगे थे। अचानक उनकी मौत की खबर से शिक्षा जगत भी हैरान हैं।

बताया जा रहा हैं कि घर लौटने पर भी वो बिल्कुल भी असहज नहीं लगे, लेकिन देर रात उन्होंने बैचेनी की शिकायत की, साथ ही प्रिंसिपल मोतीलाल नेताम ने सीने में दर्द की बात कही। जिसके बाद उन्हें नगरी सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहाँ डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि प्राचार्य बिल्कुल स्वस्थ थे और स्कूल भी गये थे। जहाँ से लौटने के बाद घर पर भी स्वस्थ थे।

बता दे प्राचार्य एम.एल.नेताम बीते कई वर्षों से शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला फरसियाँ में पदस्थ थे। साथ ही सिहावा स्कुल का उनको अतिरिक्त प्रभार था,जिन्हें संभाग स्तरीय उत्कृष्ट प्राचार्य का सम्मान मिल चुका है। फरसियाँ में पदस्थ रहते उन्होंने अपने स्कूल को कई सम्मान दिलाए थे।

प्राचार्य एम.एल.नेताम बेहद सरल और मिलनसार थे। पढ़ाई को लेकर काफी स्ट्रिक्ट और अनुशासन में रहते थे। बताया जा रहा है कि अगले साल उनका 2024 रिटायरमेंट होना था। इधर प्राचार्य की मौत की खबर सुनकर शिक्षा जगत के साथ पूरे इलाके में शोक की लहर है। उनके आकस्मिक निधन ने सब को हैरान कर रखा हैं।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786