Aaj ka rashifal : मकर समेत इन राशि वालों को शाम तक मिलेगी अच्छी खबर, ये लोग लाल वस्तु का करें दान

गुरु और राहु मेष राशि में। शनि और बुध मिथुन राशि में। शुक्र और मंगल कर्क राशि में। सूर्योदय के समय चंद्रमा और केतु एक साथ तुला राशि में, उसके बाद चंद्रमा का वृश्चिक राशि में प्रवेश होगा जहां चंद्रमा नीच के होंगे। वक्री शनि कुंभ राशि के गोचर में चल रहे हैं। राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेंगे आइए देखते हैं।

मेष राशि– चोट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, परिस्थितियां प्रतिकूल है। वाहन धीरे चलाएं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा चल रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि– जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। मन प्रफुल्लित रहेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार भी अच्छा। लाल वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि– शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। ननिहाल पक्ष से अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि– भावुक मन से लिया गया निर्णय नुकसान करेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम संतान की स्थिति मध्यम है और व्यापार लगभग ठीक रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि– गृहकलह से बचें। भूमि-भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम संतान मध्यम है और व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि– व्यापारिक सफलता मिलेगी। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम संतान की स्थिति अच्छी, व्यापार भी अच्छा। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि– किसी को रुपए-पैसे न दें फंस सकता है। निवेश करने से बचें। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि– भाग्य साथ देगा। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। समाज में तारीफ होगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान मध्यम है। व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि– चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मन व्याकुल रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम, व्यापार आपका ठीक चलता रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि– आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा है। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि– कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है व व्यापार अच्छा है। उच्चाधिकारियों का साथ मिलेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि– भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786

× How can I help you?