यहां जमकर बरसेंगे बादल…भारत के 24 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने देश के 24 राजियों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून पंजाब और गुजरात में और आगे की ओर बढ़ गया है। देश के पूर्वी, मध्य, उत्तर-पश्चिम और पश्चिमी राज्यों में पांच दिन मानसून सक्रिय रहेगा।

इस दौरान जिन राज्यों में भारी बारिश होने का अनुमान है उनमें उत्तर पश्चिम के राज्य उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा शामिल हैं। वहीं, मध्य भारत के मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के अलावा पश्चिम भारत के गोवा, गुजरात और महाराष्ट्र में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

इसी के साथ दक्षिण भारत के कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और उत्तर पूर्वी भारत के पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, त्रिपुरा, मणिपुर और मिजोरम में भारी बारिश होने का अनुमान है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786