आज से शुरू होगा बस्तर में कांग्रेस का बूथ चलो अभियान…ये नेता होंगे शामिल

CG News : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को मद्दे नजर कांग्रेस ने बस्तर में कांग्रेस का बूथ चलो अभियान आज से होगा शुरू, सीएम बघेल-सैलजा के साथ दिग्‍गज होंगे शामिल बस्तर में कांग्रेस का बूथ चलो अभियान आज से होगा शुरू, सीएम बघेल-सैलजा के साथ दिग्‍गज होंगे शामिल छत्‍तीसगढ़ के बस्तर में कांग्रेस का बूथ चलो अभियान सोमवार से शुरू हो रहा है।राज्य ब्यूरो।

छत्‍तीसगढ़ के बस्तर में कांग्रेस का बूथ चलो अभियान सोमवार से शुरू हो रहा है। बस्तर की 12 विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित मंत्री और वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। बूथ चलो अभियान में शामिल होने के लिए कुमारी सैलजा रविवार शाम को रायपुर पहुंच गई।

ये नेता होंगे शामिल

प्रदेश महामंत्री रवि घोष ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जगदलपुर विधानसभा सीट पर अभियान की शुरुआत करेंगे। कुमारी सैलजा कांकेर और मोहन मरकाम भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में अभियान में शामिल होंगे। इसके साथ ही विकास उपाध्याय अंतागढ़, सत्यनारायण शर्मा केशकाल, प्रेमसाय सिंह टेकाम कोंडागांव, फूलोदेवी नेेताम नारायणपुर, सप्तगिरी शंकर उल्का बस्तर, टीएस सिंहदेव चित्रकोट, कवासी लखमा दंतेवाड़ा, शिव डहरिया बीजापुर और दीपक बैज कोंटा में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786

× How can I help you?