प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा…4 फीसदी डीए बढ़ाने का ऐलान

मध्यप्रदेश के लाखों कर्मचारियों को प्रदेश सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के 7.50 लाख कर्मचारियों अधिकारियों को 4 प्रतिशत महंगाई भत्ते दिए जाने की घोषणा की है। एक दो दिन में वित्त विभाग ऑर्डर जारी कर देगा।
अभी कर्मचारियों को 38% डीए मिल रहा है, जो बढ़कर 42% हो जाएगा। इसका भुगतान जुलाई में मिलने वाले वेतन में होगा। डीए की वृद्धि से कर्मचारियों को न्यूनतम 800 और अफसरों को 6000 रुपए तक का फायदा होगा। महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी से हर महीने 160 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार आएगा।एक जनवरी से मिलेगी वृद्धि

प्रदेश के 7.50 लाख कर्मचारियों में 4.52 लाख कर्मचारी, 2.40 लाख अध्यापक, 25 हजार पंचायत सचिव और वर्क चार्ज में कार्यरत कर्मचारियों को बढ़े हुए 4 प्रतिशत डीए का भुगतान किया जाएगा। इन कर्मचारियों को अभी 38 प्रतिशत डीए मिल रहा है, जिसमें 1 जनवरी 2023 से 4% वृद्धि की गई है।

इसके बाद 1 जनवरी से 31 मई तक के बढ़े हुए डीए का भुगतान एरियर के रूप में नकद भुगतान या जीपीएफ में जमा किए जाए। इस बारे में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। इस हिसाब से 5 महीने के डीए पर खर्च करीब 800 करोड़ रुपए आएगा।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786