तीरथगढ़ नाके से अवैध – वसूली कराते पकड़े गए कांगेर घाटी के निर्देशक श्री धम्मसिल गनवीर ? APCCF ने थमाया नोटिस।

जगदलपुर/रायपुर, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, जगदलपुर के अंतर्गत तीरथगढ़ जल प्रपात स्थल में जाने से पहले नाके में 50 रुपये प्रति वाहन से शुल्क वसूली किए जाने की शिकायत सेवानिवृत्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री पी.व्ही. नरसिम्हा राव जी से कई बार की गई थी पर जांच नही हुई।

तीरथगढ़ जलप्रपात


10 जून को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री कौशलेंद्र कुमार के जगदलपुर के प्रवास पर विभागीय कार्यो के मौका-मुआयना के दौरान तीरथगढ़ नाके में प्रति वाहन 50 रुपये अवैध वसूली की बात सामने आई जिस पर APCCF श्री कुमार ने कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के निर्देशक श्री धम्मसिल गनवीर को नोटिस निकाल जवाब मांगा गया है कि जब क्षेत्र में 6 विभागीय मजदूर कार्य हेतु लगाएं गए हैं तो ये वसूली क्यों कि जा रही है, श्री धम्मसिल के द्वारा नियमविरुद्ध कराए जा रहे अन्य कार्यो पर भी सवाल खड़े करते हुए नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

श्री कौशलेंद्र कुमार, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन्यप्राणी-रायपुर

*क्या अवैध वसूली की बात मानेंगे निर्देशक या अधीनस्थों के ऊपर डालेंगे जवाबदारी*

श्री धम्मसिल गनवीर, निर्देशक-कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, जगदलपुर

नोटिस के अनुसार श्री कौशलेंद्र कुमार का कहना है कि वहां की सफाई के लिए विभाग से 6 श्रमिक लगाए गए हैं. ऐसे में वाहनों से 50 रुपये की वसूली गलत है. बैरियर में मौजूद व्यक्तियों द्वारा की जा रही अवैध वसूली के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई किए जाने चाहिए।

तीरथगढ़ जलप्रपात

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786