CM हेमंत ने खेतों में किसानों से की बातचीत, सरकार का किसानों को सशक्त बनाने का वादा

झारखंड 
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन का निधन सोमवार को हुआ और बीते मंगलवार को वह पंचतत्व में विलीन हो गए। उनके बेटे सीएम हेमंत सोरेन ने नेमरा गांव में उन्हें मुख्यअग्नि दी। वहीं, पिता के निधन के बाद से ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नेमरा में ही रह रहे हैं। वह श्राद्ध कर्म तक नेमरा में ही रहेंगे।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खेतों में जाकर किसानों से बातचीत की। मुख्यमंत्री हेमंत ने कहा कि कृषि न सिर्फ अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, बल्कि हमारी पहचान, अस्मिता, संस्कृति और परंपरा की भी वाहक है। किसान खुशहाल होगा, तभी देश- राज्य समृद्ध होगा। हमारी सरकार किसानों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। बारिश का मौसम है और खेतों में धनरोपनी हो रही है। मुख्यमंत्री ने खेतों में जाकर धान की बुवाई कर रही स्थानीय ग्रामीण महिलाओं से संवाद करते हुए खेती-किसानी के ताजा हालात से रूबरू हुए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेतों की हरियाली किसानों की कड़ी मेहनत को दर्शाता है। जब फसलें लहलहाएंगी, तो यह उनके चेहरे की मुस्कान बनेगी। मुख्यमंत्री को खेत में अपने बीच देखकर किसानों के चेहरे खिल उठे। उनकी खुशियां देखते ही बन रही थीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने किसानों से सीधा संवाद किया और उनकी परेशानियां तथा समस्याओं को जाना। उन्होंने कहा कि किसानों का कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। आपके लिए सरकार कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। आप इन योजनाओं से जुड़ें और अपने को सशक्त बनाएं। मैं आपके लिए हमेशा खड़ा हूं। आपको जो परेशानी हो, बताएं, उसका निराकरण निश्चित तौर पर होगा।

 

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786