सीएम हेमंत बोले- गुरूजी फिर जीतेंगे स्वास्थ्य की जंग, सबकी दुआएं साथ

रांची

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बीते गुरुवार को झारखंड कैबिनेट की बैठक हुई। कैबिनेट की बैठक में कुल 21 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली रवाना हो गए।

कैबिनेट की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के साथ सभी की दुआएं हैं। वे कई जंग जीत चुके हैं और इस बार भी अपनी स्वास्थ्य की जंग जीतेंगे। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सभी डॉक्टर गुरुजी को जल्द स्वस्थ करने में जुटे हैं। थोड़ा वक्त लगेगा, लेकिन सभी की दुआएं बाबा के साथ हैं।

गौरतलब है कि बीते दिनों शिबू सोरेन को नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए दिल्ली ले जाया गया था। इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह कुछ दिन तक वेंटिलेटर पर रहे। जब से ही सीएम हेमंत सोरेन अपने पिता की देखरेख के लिए दिल्ली में ही है। 81 वर्षीय शिबू सोरेन लंबे समय से किडनी, डायबिटीज और हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। वे एक साल से डायलिसिस पर हैं और पहले भी उनकी बायपास सर्जरी हो चुकी है।

 

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786