जानें IMD का पूर्वानुमान : छग में बदले मौसम का मिजाज, तापमान में आई गिरावट

छत्तीसगढ़ में आज रविवार देर शाम तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में वज्रपात और गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। खास करके दक्षिण और उत्तरी छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव का असर दिखेगा और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भी मौसम का मिजाज बदल सकता है।

मानसून कर्नाटक पहुंचने के बाद अब छत्तीसगढ़ में दस्तक देने वाली है। 15 से 17 जून मानसून छत्तीसगढ़ पहुंच सकता है। इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं कई हिस्सों में आंधी चलने की भी संभावना है। आपको बता दें कि केरल में इस बार मानसून एक हफ्ते लेट है। हालांकि मौसम विभाग ने इस बार मानसून के सामान्य रहने की उम्मीद जताई है। वहीं मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में 17 जून के आसपास मानसून पहुंचने की संभावना जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786

× How can I help you?