बेन स्टोक्स वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर एल्बीडब्ल्यू हुए आउट, लंच से पहले ठीक पहले गिरा विकेट

नई दिल्ली 
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन का खेल बारिश के चलते देर से शुरू हुआ है। 10 ओवर की कटौती की गई है। मैच 80 ओवर का खेला जाएगा। इससे पहले चौथे दिन इंग्लैंड ने 608 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए तीन विकेट गंवा दिए हैं और 72 रन बना लिए हैं। अभी उसे जीत के लिए 536 रन चाहिए। हैरी ब्रूक 15 और ओली पोप 24 रन बनाकर नाबाद लौटे। आकाश दीप को दो और सिराज को एक विकेट मिला। 

इससे पहले भारत ने दिन की शुरुआत 64 रन से आगे की। करुण नायर एक बार फिर बड़ी पारी नहीं खेल सके और 26 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए। हालांकि, राहुल ने 55 रन की पारी खेली। पंत ने तेजी से अर्धशतकीय पारी और 65 रन बनाकर आउट हुए। पहली पारी में दोहरा शतक जड़ चुके कप्तान गिल ने 161 रन बनाए। रवींद्र जडेजा ने नाबाद 69 रन बनाए। भारत ने दूसरी पारी 6 विकेट पर 426 रन पर घोषित कर दी। भारत ने कुल 607 रन की बढ़त हासिल की।

इंग्लैंड ने गंवाया छठा विकेट
इंग्लैंड ने अपना छठा विकेट गंवा दिया है। बेन स्टोक्स वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर एल्बीडब्ल्यू आउट हो गए। लंच पर जाने से पहले आखिरी गेंद पर सुंदर ने बेन स्टोक्स को आउट किया। इंग्लैंड ने 6 विकेट के नुकसान पर 153 रन बना लिए हैं।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786