3 लोगों की मौत… योगा कर रहे छह किशोरों को बेकाबू डंपर ने कुचला

उत्तर प्रदेश। झांसी में राष्ट्रीय राजमार्ग झांसी-कानपुर एनएच-27 पर शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां थाना पूंछ के मडोरा खुर्द के पास एक डंपर ने योगा कर रहे छह बच्चों को कुचल दिया। हादसे में दो 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, थाना पूंछ के मडोरा खुर्द के पास शुक्रवार सुबह करीब छह बजे सड़क किनारे बैठकर योगा कर रहे छह किशोरों को डंपर ने रौंद दिया। उनमें से तीन किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। इन सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सड़क हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पूंछ पुलिस भी पहुंच गई। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786