वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में बनवाएं स्टोर रूम, नहीं तो रुक जाएगी ग्रोथ

घर के लिए कमरे जितने महत्वपूर्ण होते हैं। उतना ही महत्वपूर्ण स्टोर रूम भी होता है। यह ऐसी जगह होती है, जहां पर आप अपना वो सामान रखते हैं, जिनकी जरूरत कभी-कभार पड़ती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि आपने स्टोर रूम को गलत दिशा में बना रखा है। या वहां पर साफ सफाई ठीक से नहीं हो पा रही है। या स्टोर रूम को आपने अव्यवस्थित करके रखा है, तो उसे जगह पर नकारात्मक ऊर्जा पैदा होने लगती है।

स्टोर रूम में वास्तु दोष होने पर आपके करियर, स्वास्थ्य, पारिवारिक संबंधों, भावनात्मक रूप से लिए जाने वाले आपके फैसलों पर असर पड़ सकता है। साथ ही आर्थिक परेशानियां जैसी दिक्कतें आपके जीवन में आ सकती हैं।

लिहाजा, ये जरूरी है कि स्टोर रूम को सही दिशा में बनाया जाए। साथ ही सही तरीके से उसका उपयोग किया जाए। चलिए जानते हैं स्टोर रूम को किस दिशा में बनाना चाहिए और उसका आकार कैसा होना चाहिए।

इन दिशाओं में बनाएं स्टोर रूम

स्टोर रूम को बनाने के लिए सही दिशा दक्षिण-पश्चिम या उत्तर-पश्चिम है। घर के इस कोने में स्टोर रूम बनवाने से वास्तु दोष पैदा नहीं होता। दक्षिण-पश्चिम के कोने में भारी वस्तुओं को रखने से घर के वास्तु में कोई दोष नहीं होता।

यदि आपने स्टोर रूम को उत्तर दिशा में बनवा रखा है या पूर्व दिशा में बना रखा है, तो यह ऊर्जा के प्रवाह को बाधित करेगा। इससे कई तरह की परेशानियां सामने आ सकती हैं। स्टोर रूम की बनावट वर्गाकार या आयताकार होनी चाहिए।

स्टोर रूम में होनी चाहिए खिड़कियां

इसके साथ ही स्टोर रूम में खिड़कियां भी होनी जरूरी हैं। यदि संभव हो तो पूर्व और पश्चिम की दिशा में एक-एक खिड़की होनी चाहिए। पूर्व की दिशा से आने वाला सूर्य का प्रकाश बैक्टीरिया आदि को खत्म करेगा। स्टोर रूम में रोशनी बने रहने से वहां नमी और सीलन जैसी समस्याएं नहीं होंगी। इससे वहां रखी हुई चीज भी खराब नहीं होगी।

व्यवस्थित रखें स्टोर रूम

स्टोर रूम को आप व्यवस्थित रखें। वहां पर सामान को बिखेर कर या फैलाकर या ऐसे ही न फेंक दें। इससे नकारात्मक उर्जा उत्पन्न होती है। बेहतर होगा कि आप यहां पर एक अलमारी का इस्तेमाल करें, जिसमें कभी-कभार उपयोग होने वाले सामान को अच्छी तरीके से सजा कर रख सकते हैं।

इसके अलावा इस कमरे में भगवान विष्णु, त्रिशूल या स्वास्तिक की मूर्ति या प्रतीक चिह्न लगाकर इस कक्ष की ऊर्जा को सकारात्मक बनाए रख सकते हैं। ध्यान रखें कि यहां फालतू सामान रखने की वजह से ऊर्जा निगेटिव होती है। लिहाजा, इसका इस्तेमाल कभी भी सोने के लिए नहीं करना चाहिए।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786