प्रदेश के लोगों से केजरीवाल का बड़ा वादा…हमारी सरकार आई तो उसके अगले ही दिन से लोगों को मिलेगा…..

अगले साल हरियाणा में विधानसभा चुनाव है और उसके लिए आम आदमी पार्टी ने अभी तैयारी शुरू कर दी है। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के लोगों से चुनावों में पार्टी की सरकार बनाने और और एक बार मौका देने की हरियाणा के लोगों से अपील की।

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने हरियाणा में लोगों को बेहतर शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने का वादा भी किया। साथ ही 24 घंटे बिजली देने का वादा किया। मीडिया रिपोटर्स की माने तो केजरीवाल ने हरियाणा के जींद में ‘तिरंगा यात्रा’ के दौरान एक सभा को संबोधित किया। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी रहे।

खबरों के अनुसार मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले केजरीवाल ने रोड शो के दौरान लोगों से भावनात्मक रूप से जोड़ने की कोशिश की। उन्होंने कहा, ‘‘हरियाणा मेरी ‘जन्मभूमि’ है जबकि दिल्ली मेरी ‘कर्मभूमि’ है। उनहोंने भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा की कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ने इस राज्य पर वर्षों तक शासन किया, लेकिन मुझे कोई एक ऐसी चीज बताएं, जो उन्होंने सही की हो।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786