अस्पताल में उखड़ीं सृष्टि की सांसे…52 घंटों बाद बोरवेल से निकाला पर बचाया नहीं जा सका

सीहोर से इस समय की बड़ी खबर है। तीन दिन पहले बोरवेल में गिरी बालिका सृष्टि को आज 52 घंटों बाद बाहर निकाल लिया गया है। हालांकि उसे बचाया नहीं जा सका। इस हादसे में बालिका ने दम तोड़ दिया। उसके शव को पोस्‍टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

ग्राम मुंगावली निवासी ढाई साल की नन्ही बच्ची सृष्टि को बोरवेल से निकाल लिया गया है और अस्पताल पहुंचाया गया। सृष्टि 6 तारीख को दोपहर 1.15 बजे खेलते समय बोरवेल में गिरी थी। 54 घंटे बाद सृष्टि को निकालकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786