11 साल का बच्चा पुल के पिलर के बीच फंसा 20 घंटे से रेस्क्यू जारी

बिहार। रोहतास जिले में 11 साल का बच्चा पुल के पिलर के बीच में फंस गया है। बच्चे को निकालने के लिए 20 घंटे से रेस्क्यू जारी है। एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीम बच्चे को निकालने की कोशिश में जुटी हैं। मौके पर बच्चों के परिजन समेत भारी भीड़ भी मौजूद है। मामला नासरीगंज दाऊदनगर में स्थित सोन पुल का है।

यहां मानसिक रूप से कमजोर 11 साल का रंजन बुधवार सुबह से घर से गायब था। जब बेटा घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश की गई। इस दौरान एक महिला ने पुल के पास से रोते हुए बच्चे की आवाज सुनी। इसके बाद महिला ने परिजनों को बच्चे के बारे में जानकारी दी। उन्होंने पुलिस और प्रशासन को इसकी सूचना दी।

प्रशासन की टीम ने बुधवार शाम 4 बजे से बच्चे को निकालने के लिए रेस्क्यू शुरू किया। एनडीआरएफ की टीम भी बच्चे को निकालने में जुटी है। हालांकि, अभी तक बच्चे को नहीं निकाला जा सका है। NDRF की टीम ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर पहुंची है। रेस्क्यू टीम पुल को ऊपर से तोड़कर बच्चे तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786