50 बोरा तेंदूपत्ता जलकर खाक…नक्सलियों ने तेंदूपत्ता फड़ में लगाई आग

छत्तीसगढ़। छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित कांकेर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि, यहां नक्‍सलियों ने एक बार फिर उत्‍पात मचाया है। नक्सलियों ने बीती रात बड़गांव थाना अंतर्गत दो जगहों पर तेंदूपत्ता फड़ में आगजनी की घटना को अंजाम दिया है। चाैंकाने वाली बात है कि, बड़गांव थाना से मात्र सौ मीटर की दूरी पर नक्सलियों ने घटना को अंजाम दिया है। आगजनी से डेढ़ सौ बोरी में भरे तेंदूपत्ता जलकर खाक हो गई है।

तेंदूपत्ता फड़ को आग के हवाले

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती देर रात आठ से दस हथियारबंद नक्सली घटनास्थल पर पहुंचे और मजदूरों को वहां से उठाकर बड़गांव थाना अंतर्गत दो जगहों पर तेंदूपत्ता फड़ को आग के हवाले कर दिया इसके बाद लाल सलाम जिंदाबाद के नारा लगाते हुए भाग निकले आग की लपटें बुधवार सुबह तक दिखाई देती रहीं मासुर क्षेत्र में भी संग्रहित तेंदूपत्ता में आग लगाया गया है जिससे करीबन 50 बोरा तेंदूपत्ता जलकर राख हो गया

50 बोरा तेंदूपत्‍ता जलकर राख

तीन दिन पहले पखांजूर में नक्‍सलियों ने तेंदूपत्‍ता फड़ में आग लगा दी थी। बता दें, नक्‍सलियों ने तेंदूपत्‍ता के 500 बोरी में आग लगा दी है। आग में 500 बोरी तेंदूपत्‍ता जलकर राख हो गया है। नक्‍सलियों ने मौके पर पर्चे भी फेंके है। इससे पहले चारामा के ग्राम कहाड़गोंदी और पुरी के तेंदूपत्ता संग्रहण केंद्र में रखे तेंदूपत्ता की गड्डी को अज्ञात लोगों के द्वारा आग लगा दी गई। पहले पूरी संग्रहण केंद्र और उसके बाद कहाड़गोदी केंद्र में जाकर पत्तों में आग लगा दी। हजारों गड्डियां जलकर राख हो गई।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786