शादीशुदा औरत गैर मर्द के प्‍यार में ऐसी उलझी कि पति कि कर दी हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग शादीशुदा औरत गैर मर्द के प्‍यार में ऐसी उलझी कि पति कि कर दी हत्या छत्तीसगढ़ में भिलाई के नेवई थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्टेशन मरोदा में गुरुवार की रात को एक युवक की हत्या की घटना सामने आई है। प्रारंभिक जांच में यह पता चला कि युवक की पत्नी उसे और अपने चार साल के बच्चे को छोड़कर किसी दूसरे मर्द को पति बनाकर रहने लगी थी। इसी बात को लेकर उसका अपनी पत्नी व ससुराल वालों से विवाद चल रहा था। गुरुवार की रात को इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जहां पर उसकी पत्नी व ससुर ने उसकी डंडे से बेरहमी से पिट-पीटकर हत्या कर दी। लाश को सड़क किनारे फैक दिया। पुलिस ने आरोपित पत्नी और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।

पत्नी व ससुराल वालों से चल रहा था विवाद

अभिषेक का अपनी पत्नी व ससुराल वालों से विवाद चल रहा था। गुरुवार को अभिषेक इसे लेकर बात करने के लिए अपने ससुराल गया था। वहां पर उसकी पत्नी कविता साहू और ससुर गुमान साहू ने उसकी डंडे से जमकर पिटाई की थी। जांच में यह बात भी सामने आई है कि कविता के अलावा उसके दूसरे पति ने भी उसकी पिटाई की थी। देर रात तक घर न लौटने पर अभिषेक के घरवालों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। तो पता चला की इंद्रा चौक के पास सड़क किनारे उसका शव पड़ा मिला है। जिसके बाद पुलिस को इसकी सुचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। वहीं, हत्या के आरोपी में उसकी पत्नी कविता साहू (23) और ससुर गुमान साहू (49) को गिरफ्तार कर लिया है….

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786