121 करोड़ की संपत्ति शराब घोटाले में ईडी ने की अटैच… अनवर ढ़ेबर की सर्वाधिक 98 करोड़

रायपुरः प्रवर्तन निदेशालय ने छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में 121.76 करोड़ रूपए की संपत्ति अटैच कर ली है। ईडी ने शराब घोटाले के पांच आरोपियों की संपत्तियों को अटैच किया है।

जिन आरोपियों की संपत्ति अटैच की गई है उसमें सर्वाधिक संपत्ति रायपुर के महापौर एज़ार ढ़ेबर के भाई अनवर ढ़ेबर की है। अनवर ढ़ेबर की 98.78 करोड़ रूपए की संपत्ति अटैच की गई है। इसी तरह से अरविन्द सिंह की 11 करोड़ 35 लाख, अनिल टुटेजा की 8 करोड़ 83 लाख, विकास अग्रवाल की एक करोड़ चौबन लाख और अरूणपति त्रिपाठी की एक करोड़ 35 लाख रूपए की संपत्ति अटैच की गई है।

गौरतलब हो कि ईडी ने शराब घोटाले नें रायपुर, भिलाई, दिल्ली, कोलकाता और मुम्बई में छापा मारकर दर्जनों लोगों को गिरफ्तार किया है और 58 करोड़ रूपए की संपत्ति सीज की थी। इस कार्यवाई में ईडी ने अबतक करीब 180 करोड़ रूपए की संपत्ति अटैच की है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786