पुलिस विभाग में मचा हड़कंप : आरक्षक को एसपी ने किया निलंबित…

दुर्ग: दुर्ग के वैशाली नगर थाने में पदस्थ आरक्षक उपेंद्र कुमार तिवारी का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह ऑनलाइन सट्टा एप का पैनल चलाने की बात कर रहे हैं। वायरल वीडियो के बाद से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। इधर दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने आरक्षक उपेंद्र कुमार तिवारी को सस्पेंड कर दिया है।

दुर्ग पुलिस के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, आरक्षक उपेंद्र तिवारी वैशाली नगर थाने में पदस्थ था। उसके खिलाफ गैरकानूनी कार्यों में शामिल होने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसकी जांच चल ही रही थी। और इधर उपेंद्र कुमार तिवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया।

एसपी द्वारा जारी किया गया आदेश

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786