CGPSC में गड़बड़ी के आरोप में एबीवीपी का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री निवास घेरने जा रहे कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्का-मुक्की

रायपुर। पीएससी भर्ती में गड़बड़ी के विरोध में एबीवीपी ने राजधानी रायपुर में जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को बूढ़ातालाब धरनास्थल के पास रोक लिया गया था। मुख्यमंत्री आवास घेरने जा रहे कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। काफी देर तक ये बवाल चला।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सीजीपीएससी 2021 के नतीजों में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करते हुए श्याम टॉकीज के पास लगा बैरिकेड तोड़ दिया। बैरिकेड पर चढ़कर प्रदर्शनकारी आगे जाने का प्रयास करने लगे। इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को रोका। काफी देर तक यहां छात्र संगठन ने हंगामा किया इसके बाद जिला प्रशासन को जांच की मांग का ज्ञापन सौंपकर प्रदर्शन खत्म कर लिया।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786