गुरुचरण सिंह होरा का इस्तीफा मंजूर…विधायक देवेंद्र यादव होंगे छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव

रायपुर। छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव रहे गुरुचरण सिंह होरा का इस्तीफा मंजूर हो गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। अब भिलाई नगर के विधायक देवेन्द्र यादव छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के नए महासचिव होंगे। खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने मंत्रालय ने इसकी जानकारी भारतीय ओलम्पिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा को भी भेज दी है।

प्रदेश में केबल टीवी व्यवसाय में एकाधिकार को लेकर एक ऑडियो वायरल हुआ था। इसमें बातचीत की रिकॉर्डिंग थी। कथित ऑढियो में होरा सीएम भूपेश के नाम का प्रयोग दबाव बनाने के लिए कर रहे थे। इतना ही नहीं इसमें दावा किया गया था कि अफसर उनको रिपोर्ट देते रहते हैं। कलेक्टर और एसएसपी से कौन, क्या बात कर रहा है, ये जानकारी उनको मिलती रहती है। गुरुचरण सिंह होरा ने इस विवादित ऑडियो टेप आने के बाद 20 सितम्बर 2022 को अपना इस्तीफा दे दिया था। हालांकि उन्होंने इस्तीफे की वजह स्वास्थ्यगत समस्या बताई थी।

This image has an empty alt attribute; its file name is image.png

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786