छत्तीसगढ़िया ओलंपिक अब हरेली त्योहार से होंगे शुरू : CM भूपेश

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेलों की शुरूआत अब हरेली त्यौहार से होगी। श्री बघेल आज धमतरी विधानसभा क्षेत्र के भटगांव में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आम नागरिकों से चर्चा कर रहे थे। कार्यक्रम में उन्होंने शासन की विभिन्न योजनाओं की जमीनी हकीकत की जानकारी ली। उन्होंने इस मौके पर 137 करोड़ रुपए के 154 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया। इसमें 13 करोड़ 97 लाख रुपए के 28 कार्यों का लोकार्पण तथा 123 करोड़ 63 लाख रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया।

आईटीआई में वैकेंसी बढ़ाने जताया आभार- मुख्यमंत्री ने इस दौरान बेरोजगारी भत्ता वितरण की जानकारी भी ली तथा शासन द्वारा हाल ही में बड़ी संख्या में निकाली गई वैकेंसी के संबंध में भी चर्चा की। टोकेश्वरी गजेंद्र ने बताया कि उसने आईटीआई का कोर्स किया है। आईटीआई में मुख्यमंत्री ने वैकेंसी बढ़ाकर 920 पद कर दिया है। इससे आईटीआई करने वाले युवा बहुत उत्साहित हैं। टोकेश्वरी ने इसके लिए मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। ग्राम रूद्री के राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष शुभम साहू ने कहा कि बरसों बाद हम सब लोगों ने पारंपरिक खेल खेले। विलुप्त हो रहे हमारे खेलों को छत्तीसगढ़िया ओलंपिक से संजीवनी मिली है।

मुख्यमंत्री की घोषणाएं– भेंट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने आमदी में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने, ग्राम पंचायत भटगांव के औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. मनराखन देवांगन के नाम पर करने, ग्राम तुमराबहार व देवपुर में उप स्वास्थ्य केन्द्र खोलने, ग्राम मोंगरागहन में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोलने की घोषणाएं की। साथ ही उन्होंने ग्राम पंचायत भटगांव के मौली माता मंदिर का जीर्णाेद्धार व विभिन्न निर्माण कार्य कराया जायेगा, सड़क निर्माण कार्य कराने, ग्राम देवपुर के हाई स्कूल का हायर सेकेण्डरी में उन्नयन करने, विधानसभा क्षेत्र के आत्मानंद स्कूलों में आवश्यक निर्माण व मरम्मत कार्य कराने, भटगांव गौठान में प्राकृतिक पेंट इकाई स्थापना के लिये मशीनरी व उपकरण क्रय करने, महानदी मुख्य नहर के आरडी 390 से 1000 मीटर तक एवं आरडी 1000 मीटर से 15000 मीटर तक लाइनिंग एवं मरम्मत कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने भोयना जलाशय के बांध एवं नहरों का जीर्णाेद्धार कार्य, सी.सी. लाइनिंग एवं पक्के संरचनाओं का निर्माण कार्य कराने, मोंगरागहन व्यपवर्तन के बियर, गेट एवं नहरों का मरम्मत कार्य कराने की घोषणा भी की।

मैं आपकी पीए बनना चाहती हूँ क्या ऐसा हो सकत है

भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से स्वामी आत्मानंद स्कूल के बच्चों से चर्चा के दौरान बता रहे थे कि पिछली बार हमने 14 हजार शिक्षकों की भर्ती की थी, इस बार 12 हजार शिक्षकों की भर्ती कर रहे हैं। स्वामी आत्मानंद स्कूल भी हमने आरंभ किये हैं। इसी दौरान सबसे पहले स्कूल की छात्रा प्रियांशी मिश्रा उठी और कहा कि आप लगातार काम करने वाले और सक्रिय मुख्यमंत्री हैं। आज आपसे बात करने का मेरा सपना पूरा हुआ। मैं बहुत खुश हूँ।

छात्रा प्रियांशी मिश्रा ने कहा कि मैंने बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब इसके बाद क्या बनना चाहती हैं। छात्रा ने कहा कि मैं तो आपकी पीए बनना चाहती हूँ। क्या ऐसा हो सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए तो आपकी शासकीय सेवा में आना पड़ेगा। अपने स्कूल के बारे में प्रियंका ने बताया कि यहाँ अच्छी पढ़ाई तो होती ही है स्पोर्ट्स और कल्चर से जुड़ी एक्टिविटी भी काफी होती है। प्रियांशी ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वे सैजेस के बच्चों का गाना सुने।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786