ऑपरेशन लोटस पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का तंज, बोले – कर्नाटक में कोई ‘सिंधिया’ नहीं हैं

Digvijay Singh – कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बहुमत हासिल कर लिया है। कांग्रेस इस जीत से बेहद ही गदगद हैं। कांग्रेस के तमात नेता जहां बीजेपी की हार पर चुटकी ले रहे हैं तो कई नेता अपनी जीत पर फूले नहीं समा करे हैं और कर्नाटक की जीत को 2024 में होने वाले लोकसभा से जोड़ कर देख रहें हैं। बीच मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम व कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ( Digvijay Singh ) ने ऑपरेशन लोटस को लेकर आशंका जताई है।

BJP करोड़ों रुपये खर्च करेगी तो ‘ऑपरेशन लोटस’ हो सकता है

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि, अगर भारतीय जनता पार्टी करोड़ों रुपये खर्च करेगी तो ‘ऑपरेशन लोटस’ हो सकता है, लेकिन कांग्रेस को बहुमत मिला हैं। आगे बोलते हुए कांग्रेस नेता ने टंज भरे अंदाज में कहा कि, कर्नाटक में कोई सिंधिया नहीं हैं। कर्नाटक में मजबूत कांग्रेसी हैं।

कर्नाटक में बीजेपी की हार पर संजय राउत ने सराधा निशाना

वहीं कर्नाटक में बीजेपी की हार पर संजय राउत ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि, मोदी लहर अब खत्म है, अब हमारी लहर है। देश में अब हमारी लहर आने वाली है। वहीं कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत ने कहा कि कर्नाटक तो झांकी है, पूरा हिंदुस्तान अभी बाकी है। राउत ने कहा कि कर्नाटक ने एक ऐसा दरवाजा खोल दिया है देश के लिए, कर्नाटक की जनता ने दिखाया है कि तानाशाही को कैसे हराना है। जैसे 1978 में हुआ था, वैसे अब शुरू हुआ है। हमने कर्नाटक की जनता का धन्यवाद किया है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786