MI Vs RCB – IPL 2023 के 54वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट करारा शिकस्त दे दी हैं। ( MI Vs RCB ) पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल्स चैलेंजर्स की टीम ने 20 ओवर में 199 रन बनाए। इसके जबाव में सूर्यकुमार यादव के 83 रन की बदौलत मुंबई इंडियंस ने 16.3 ओवर में ही यह टारगेट हासिल कर लिया।
अब मुंबई इंडियंस के 12 अंक हो गए हैं
आपको बता दें कि, यह मुंबई की वानखेड़े स्टेडियम में बेंगलुरु पर लगातार चौथी जीत है। इस जीत से रॉयल्स चैलेंजर्स 8वें नंबर से 5 स्थान की छलांग लगाकर पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर आ गई है। यह मुंबई इंडियंस की 11 मैचों में छठी जीत है। इस जीत के बाद मुंबई के 12 अंक हो गए हैं।
मैक्सवेल ने 33 गेंदों में ताबड़तोड़ 68 रन ठोके
रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए मैक्सवेल ने 33 गेंदों में ताबड़तोड़ 68 रन ठोक डोले और कप्तान डुप्लेसिस ने 41 गेंद पर 65 रन बनाए। उनके अलावा विकेट कीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 18 गेंदों पर धमाकेदार 30 रनों की पारी खेली। नबीं मुंबई इंडियंस के लिए तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडोर्फ ने 4 ओवर में 36 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए।
मुंबई ने तीसरी बाद 200 या उससे अधिक के लक्ष्य का पीछा सफलतापूर्वक किया
आईपीएल के इस सीजन मुंबई इंडियंस ने तीसरी बाद 200 या उससे अधिक के लक्ष्य का पीछा सफलतापूर्वक किया। एक सीजन में 3 बार यह कारनामा करने वाली मुंबई पहली टीम बन गई है। इससे पहले पंजाब ने साल 2014 और चेन्नई ने साल 2018 में 2-2 बार यह कारनामा किया था।