कांग्रेस नेता अजय माकन का बड़ा आरोप, केजरीवाल के बंगले के लिए 171 करोड़ किए गए खर्च

Ajay Maken – कांग्रेस के सीनियर नेता अजय माकन ने रविवार को दिल्ली के सीएम केजरीवाल के बंगले को लेकर एक दावा किया हैं। उन्होंने ( Ajay Maken ) दावा करते हुए कहा हैं कि, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बंगले के सौंदर्यीकरण में 45 करोड़ रुपये नहीं बल्कि तीन गुना यानी 171 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।

केजरीवाल के बंगले के लिए 171 करोड़ किए गए खर्च

कांग्रेस के कद्दावर नेता अजय माकन ने आगे कहा कि, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवासीय परिसर के विस्तार के लिए उनकी सरकार को उन अधिकारियों के लिए अतिरिक्त फ्लैट खरीदने पड़े जिनके घरों को या तो ध्वस्त करा दिया गया या खाली करा दिया गया। अजय माकन ने आम आदमी पार्टी और सीएम केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा है कि, दिल्ली की जनता का 171 करोड़ रुपये का खर्चा कोविड के समय में खर्च किया गया। जब दिल्ली के लोग आक्सीजन के लिए तरस रहे थे, हॉस्पिटल को और बेड को तरस रहे थे। जब गरीब आदमी खाने को तरस रहे थे।

निर्माणाधीन परिसर में 22 ऑफिसर्स के फ्लैट हैं, जिन्हें तोड़ा और खाली कराया गया है

आगे बोलते हुए कांग्रेस नेता अजय माकन ने दावा किया कि, इस निर्माणाधीन परिसर ( सीएम केजरीवाल का बंगला ) में 22 ऑफिसर्स के फ्लैट हैं, जिन्हें तोड़ा और खाली कराया गया है। जिसकी भरपाई करने के लिए सरकार ने कॉमनवेल्थ गेम्स विलेज में करीब 126 करोड़ के 21 टाइप-5 फ्लैट खरीदे हैं।

BJP सीएम केजरीवाल के खिलाफ कर रही हैं प्रदर्शन

आपको बता दें कि, दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस लगातार बंगले के मुद्दे को लेकर हमलावर हैं और केजरीवाल पर निशाना साध रहे हैं। बीजेपी तो कई दिनों से सीएम आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रही और धरने पर बैठी हैं।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786