धरमलाल कौशिक ने CG सीएम बघेल पर साधा निशाना, कहा – जो राम के नहीं हुए, वो हनुमान के क्या होंगे

CG NEWS – कर्नाटक से शुरु हुई बजरंग बली व बजरंग दल पर सियासत अब अन्य राज्यों में भी देखने को मिल रही हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ में बजरंग दल एवं बजरंग बली के मुद्दे पर राजनीति गरमाई हुई है।( CG NEWS ) राज्य की राजनीति गर्म है। कांग्रेस – बीजेपी दोनों एक दूसरे पर हमलावर हैं। दोनों ही दल एक-दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इसी क्रम में राज्य के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता धरमलाल कौशिक ने मुख्यमंत्री भूपेश के बजरंग दल पर आवश्यकता पड़ने पर प्रतिबंध करने के बयान पर पलटवार किया है।

जो राम के नहीं हुए, वो हनुमान के क्या होंगे

बीजेपी के सीनियर नेता धरमलाल कौशिक ने कहा कि, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गांधी परिवार को खुश करने के लिए राज्य की जनता के भावनाओं को आघात पहुंचाने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाने वाले कांग्रेसी अब हनुमान जी एवं उनके संगठन पर प्रतिबंध करने की बात कर रहे हैं। उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि, कांग्रेसियों को बजरंग दल के इतिहास का एक बार अध्ययन अवश्य करना चाहिए। जिन्हें प्रभु श्री राम के प्रति स्नेह न हो तो वह पवन पुत्र बजरंगबली से कैसे प्रेम कर सकते हैं।

सीएम भूपेश बघेल का प्रभु श्री राम के प्रति केवल मात्र दिखावा है

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने आगे कहा कि, सीएम भूपेश बघेल का प्रभु श्री राम के प्रति केवल मात्र दिखावा है। उनकी पूरी आस्था तो गांधी परिवार के प्रति है, जो हमेशा सनातनी जीवन संस्कृति का विरोध करते रहे हैं। यही वजह है पूरे देश में बजरंगदल पर पाबंदी लगाने की बात कांग्रेस कह रही है।

भगवान राम हमारे आराध्य हैं, हनुमान जी हमारे संकटमोटक हैं

बीजेपी के सीनियर नेता धरमलाल कौशिक ने कहा कि, भगवान राम हमारे आराध्य हैं, हनुमान जी हमारे संकटमोटक हैं। जीवन के हर परिस्थिति में हर सनातनी भगवान राम के त्याग और हनुमान जी की प्रतिबध्दता से प्रेरणा लेता है। इन सबसे कोसों दूर कांग्रेस हमेशा सनातनी समाज के साथ राजनीति कर अपने वोट बैंक को ही ध्यान रखती है। राज्य में बजरंगदल पर प्रतिबंध की जगह सीएम बघेल को नक्सलवाद और सीमी जैसे कथित संस्थाओं पर प्रतिबंध एवं उनके खिलाफ कार्रवाई करने पर चिंता करनी चाहिए।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786