मृत व रिटायर शिक्षकों के नाम लाखों की हेराफेरी… BEO कार्यालय किया अटैच

रायपुर, एक करोड़ से ज्यादा की राशि की हेराफेरी मामले में DPI ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रभारी प्राचार्य और व्याख्याता को डीपीआई ने सस्पेंड कर दिया है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदीबाजार के प्रभारी प्राचार्य व्यास नारायण दिवाकर पर आरोप है कि उन्होंने सहायक ग्रेड 3 ऋषि जायसवाल, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अंडीकछार पाली के शिक्षक सुरेंद्र कुमार पाटले के साथ मिलकर मृत और रिटायर कर्मचारियों के नाम पर फर्जी तरीके से पैसे की निकासी की। इन सभी ने मिलकर 1 करोड़ 4 लाख से ज्यादा की राशि निकाल ली।

वहीं शासकीय सेवा में उपादान की पात्रता नहीं होने के बावजूद एक दिवंगत व्याख्याता के मृत्यु पश्चात उपादान राशि दे दी गयी। दिवंगत व्याख्याता की पत्नी के खाते में 6 लाख 91 हजार की राशि जमा करायी गयी। इस मामले में प्रभारी प्राचार्य व्यास नारायण दिवाकर को 5 अप्रैल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। जवाव 10 अप्रैल को भेजा गया, जो संतोष प्रद नहीं पाया गया। जिसके बाद रिपोर्ट डीपीआई को भेजी गयी और डीपीआई ने व्यास नारायण दिवाकर को सस्पेंड करते हुए बीईओ कार्यालय पाली में अटैच किया है।

वहीं इस मामले में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला के व्याख्याता होमनाथ भरद्वाज की भी संलिप्तता पायी गयी है, जिसके बाद डीपीआई ने उन्हें भी सस्पेंड कर (Principal-Lecturer Suspended) दिया है। होमनाथ को बीईओ कार्यालय पाली में अटैच किया गया है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786