PM MODI जाएंगे फ्रांस बैस्टिल डे परेड में बतौर मुख्य अतिथि होंगे शामिल

पीएम मोदी 14 जुलाई को पेरिस में होने वाली स्टिल डे परेड में खास मेहमान के रूप में शामिल होंगे।विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बैस्टिल डे परेड में स्पेशल गेस्ट के रूप में शामिल होने के फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।इस पर मैक्रों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि पीएम मोदी की यात्रा से रणनीतिक, सांस्कृतिक, वैज्ञानिक,और आर्थिक सहयोग के लिए नए और महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को निर्धारित करके भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी के अगले स्तर पर पहुंचने की उम्मीद है।इसमें कहा गया है कि भारत और फ्रांस का शांति और सुरक्षा पर साझा दृष्टिकोण है, विशेष रूप से यूरोप और हिंद-प्रशांत में। बयान में कहा गया कि दोनों देश संयुक्त राष्ट्र के चार्टर के उद्देश्यों और सिद्धांतों को लेकर भी साझा दृष्टिकोण रखते हैं, जो हिंद-प्रशांत क्षेत्र में उनके सहयोग का आधार भी है।

बैस्टिल डे क्या है?
फ्रांस में 14 जुलाई, 1789 को लोगों ने बैस्टिल (राजशाही से जुड़े) पर हमला कर दिया था। इसी के बाद फ्रांसीसी क्रांति की शुरुआत हुई थी। इस कारण इस दिन को फ्रांस के इतिहास में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके बाद से इसे यहां राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाता है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786