ममता बनर्जी का बयान, बोली – कर्नाटक विधानसभा चुनाव से BJP का पतन शुरू होगा

Mamata Banerjee – TMC की प्रमुख और बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कर्नाटक के लोगों से विधानसभा चुनाव में बीजेपी को छोड़कर किसी अन्य दल को वोट देने का आग्रह किया हैं। उन्होंने ( Mamata Banerjee ) कहा कि, यदि 2024 आम चुनाव से पहले दक्षिणी राज्य में 10 मई को होने वाले चुनाव से भाजपा का पतन शुरू होता है, तो उन्हें खुशी होगी। वहीं आगे सीएम ममता बनर्जी नेटीएमसी के जनसंपर्क अभियान को संबोधित करते हुए बीजेपी पर अपने हितों के लिए हिंदू धर्म को बदनाम करने का भी आरोप लगाया।

मुझे खुशी होगी यदि BJP का पतन कर्नाटक से शुरू होता है

बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जितनी जल्दी सत्ता से बाहर होगी, देश के लिए उतना ही अच्छा होगा। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में लोगों को भाजपा को वोट न देकर अपनी पसंद की किसी अन्य पार्टी को वोट देना चाहिए। मुझे खुशी होगी यदि भारतीय जनता पार्टी का पतन कर्नाटक से शुरू होता है। आगे अपने संबोधन में उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया कि, जब भी चुनाव नजदीक आते हैं, पार्टी झूठ फैलाती है।

भाजपा अपने हितों को साधने के लिए हिंदू धर्म को बदनाम’कर रही है

सीएम ममता ने आगे यह भी कहा कि, यूपी चुनाव के दौरान उन्होंने (हर घर में) दो (एलपीजी) सिलेंडर- एक होली के दौरान और दूसरा दीपावली के दौरान देने का वादा किया था। कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी ने तीन सिलेंडर का वादा किया। यदि झूठ बोलने की कोई प्रतियोगिता हो, भाजपा को पहला पुरस्कार मिलेगा। उन्होंने आगे बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि, भाजपा अपने हितों को साधने के लिए हिंदू धर्म को बदनाम’कर रही है और हिंदू धर्म में आध्यात्मिकता को नष्ट कर रही है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786