P Chidambaram- कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। ( P Chidambaram ) उन्होंने कहा कि, देश और कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी के डंबल इंजन सरकार पूरी तरफ से नाकाम रही है। कांग्रेस ने आगे केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, बीजेपी वालों ने जो वादे किए, उसे पूरा करने में वे पूरी तरह से नाकाम रहे, इसलिए उनको कर्नाटक में वोट मांगते समय शर्म आनी चाहिए।
कांग्रेस ने हमेशा वास्तविक मुद्दों पर फोकस किया है
कांग्रेस नेता चिदंबरम ने आगे कहा कि, कांग्रेस ने हमेशा वास्तविक मुद्दों पर फोकस किया है। मगर, ये हमारा दुर्भाग्य है कि, तर्क की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना दागते हुए कहा कि, चुनाव में जनता ने भारतीय जनता पार्टी को वोट नहीं दिया था, बल्कि उसने छल और खरीद- फरोख्त के दम पर सरकार का गठन किया था। वहीं आगे कांग्रेस नेता ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि, बीजेपी वालों का टार्गेट रहता है, अपने नेताओं के लिए धन कमाना।
2018 में BJP कर्नाटक में सबसे बड़ी पार्टी के रुप में उभरी थी
आपको बता दें कि, 2018 में भारतीय जनता पार्टी कर्नाटक में सबसे बड़ी पार्टी के रुप में उभरी थी। लेकिन बहुमत से सिर्फ 9 सीटें दूर रह गई थी। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने दूसरे नंबर की पार्टी के रुप में जगह बनाई थी। इसके बाद कांग्रेस ने JDS को साथ लेकर राज्य में सरकार बना ली थी। मगर कुछ वक्त बाद ही ये गठबंधन की सरकार चली और जल्द ही गिर गई। फिर बीजेपी ने सरकार का गठन किया।