युवक की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दर्दनाक मौत…

जगदलपुर :  जिले के दरभा थाना क्षेत्र के जंगल में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीँ दूसरा घायल हो गया है। घायल साथी ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। जानकारी अनुसार दोनों लकड़ी लेने जंगल गए थे.

ग्रामीणों ने बताया कि संपत नाग (26 वर्ष) अपने एक मित्र सतू नाग (22 वर्ष) को लेकर शनिवार की सुबह अपने ग्राम पंचायत छिन्दावाड़ा क्रमांक 1 के मेंदाभाटा पारा से करीब 4 किमी दूर जंगल में लकड़ी लेने गया था। वापस आने के दौरान करीब 8.30 बजे कालासुरी के पास पहुंचते ही दोनों के ऊपर गाज गिर गया। इस हादसे में संपत की मौत हो गई, वहीं सतू को हल्की चोट आई है।

बता दें कि, मृतक की 2 वर्ष पहले ही शादी हुई थी। घटना के तत्काल बाद सतू ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। परिजनों का कहना था कि बारिश देखने के बाद संपत को जाने से मना किया गया था, पर वह उसने जल्द ही लौटने की बात कहते हुए घर से सुबह निकल गया था।

 

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786