छत्तीसगढ़ में बड़े नक्सली हमले के बाद दंतेवाड़ा रवाना हुए CM भूपेश …

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कल बुधवार की शाम दंतेवाड़ा एक बड़ा नक्सली हमला हो गया था जिसमे 10 जवान और एक ड्राइवर शहीद हो गया था। 2 साल बाद प्रदेश में हुए इस सबसे बड़े नक्सली हमले ने छत्तीसगढ़ में हलचल मचा दी। वहीँ इस बड़े नक्सली हमले के बाद सीएम भूपेश बघेल आज गुरूवार को दंतेवाड़ा के लिए रवाना हो गए हैं।

सीएम भूपेश बघेल हेलीकॉप्टर के माध्यम से दंतेवाड़ा के लिए रवाना हुए हैं। उनके साथ बस्तर सांसद दीपक बैज और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू भी साथ में हैं। शहीद जवानों को आज अंतिम विदाई दी जा रही है जहां सीएम भूपेश भी दंतेवाड़ा के पुलिस लाइन कारली में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देंगे। बता दें, कल बुधवार के दिन दंतेवाड़ा के अरनपुर में नक्सलियों ने जवानों से भरी गाडी को ब्लास्ट कर दिया था।

बताया जा रहा है कि जवानों को 3 दिन से इनपुट मिल रहे थे जिसके बाद सर्चिंग में गए जवान पिकअप में सवार होकर वापिस लौट रहे थे। तभी चंदा मांगने के बहाने उन्होंने गाडी को रुकवाना चाहा। पहली गाड़ी बिना रुके आगे बढ़ गई लेकिन दूसरी गाडी जैसे ही रुकी और धीमी हुई, मौका पाकर नक्सलियों ने ब्लास्ट कर दिया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र में हुए नक्सली हमले के संबंध में उच्च स्तरीय बैठक ली और घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की गहन समीक्षा की थी। इस आपातकालीन बैठक में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, मुख्यमंत्री के सचिव अंकित आनंद, पुलिस महानिरीक्षक (गुप्तवार्ता) अजय यादव उपस्थित रहे।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786