अरनपुर हमले में बड़ा अपडेट, मौके से दो संदिग्ध नक्सली गिरफ्तार, पूछताछ जारी

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। दंतेवाड़ा के अरनपुर में नक्सलियों ने डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के जवानों पर घात लगाकर हमला किया है। हमले में 10 जवान बलिदान हो गए हैं। इनकी टीम बारिश में फंसे सुरक्षा बलों को रेस्क्यू करने जा रही थी। इसी दौरान नक्सलियों ने IED ब्लास्ट में पुलिसकर्मियों का वाहन उड़ा दिया। इसके अलावा एक ड्राइवर की भी मौत हुई है।

इस बड़े हमले के बाद सुरक्षाबलों ने दो संदिग्ध नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। ये नक्सली अरनपुर इलाके से ही गिरफ्तार किए गए हैं। आशंका है कि ये नक्सली अरनपुर ब्लास्ट में शामिल रहे होंगे। नक्सल ऑपरेशन के आईजी ओपी पाल ने मीडिया से बातचीत के दौरान ये जानकारी दी है।

राज्य पुलिस की तरफ से मिली आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, ’26 अप्रैल को दंतेवाड़ा जिला के अरनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत माओवादी कैडर की मौजूदगी की सूचना पर दंतेवाड़ा से डीआरजी बल नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था, जो अभियान के बाद वापस लौट रहे थे, इसी दौरान माओवादियों द्वारा अरनपुर मार्ग पर आईईड़ी विस्फोट किया गया, जिससे अभियान में शामिल 10 डीआरजी जवान और 1 ड्राइवर शहीद हुए हैं।’

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786