भारत में प्रतिदिन के हिसाब से पेट्रोल-डीजल कीमत (Petrol Diesel Price) जारी की जाती है. आज की बात करें तो 25 अप्रैल, 2023 को मंगलवार के दिन पेट्रोल-डीजल के दाम कई शहरों में बदल गए हैं
मंगलवार को कच्चे तेल की दाम में गिरावट दर्ज की जा रही है. डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल (WTI Crude Oil) के दाम में 0.09 फीसदी की मामूली गिरावट दर्ज की गई है और यह 78.69 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल (Brent Crude Oil) की दाम में 0.11 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है और यह 82.64 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है
-
- नोएडा- पेट्रोल 7 पैसे सस्ता होकर 96.58 रुपये, डीजल 7 पैसे सस्ता होकर 89.75 रुपये लीटर बिक रहा है.
-
- गुरुग्राम- पेट्रोल 4 पैसे सस्ता होकर 96.85 रुपये , डीजल 3 पैसे सस्ता होकर 89.73 रुपये लीटर बिक रहा है.
-
- जयपुर- पेट्रोल 6 पैसे महंगा होकर 108.54 रुपये, डीजल 5 पैसे महंगा होकर 93.77 रुपये लीटर बिक रहा है.
लखनऊ- पेट्रोल 10 पैसे महंगा होकर 96.57 रुपये, डीजल 10 पैसे महंगा होकर 89.76 रुपये लीटर बिक रहा है.









