आत्मघाती हमले में आठ पुलिसकर्मियों सहित 10 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल

पाकिस्तान ने जिस आतंकवाद को पाला और जिस आतंकवाद से दूसरे देशों में तबाही मचाई वो अब उसके लिए ही मुसीबत बनता जा रहा है। जी हां पाकिस्तान के अशांत उत्तर पश्चिम खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक बड़ा आत्मघाती हमला हुआ है और इस हमले में कई लोगों ने जान गंवा दी है।

जानकारी के अनुसार आत्मघाती हमला पुलिस थाने पर किया गया। जहां आत्मघाती हमला हुआ आठ पुलिसकर्मियों सहित कम से कम 10 लोग मारे गए और 20 से अधिक घायल हो गए है। इस घटना के बार आस पास के इलाके में दहशत फैल गई और बाजार बंद हो गए।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो अधिकारियों ने बताया कि यह धमाका स्वात घाटी के कबाल पुलिस थाने में हुआ। पुलिस स्टेशन परिसर में आतंकवाद निरोधी विभाग का आफिस और एक मस्जिद भी है। जानकारी के अनुसार इस घटना के बाद खैबर पख्तूनख्वा के पुलिस अधिकारियां ने पूरे प्रांत में हाई अलर्ट कर दिया है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786