एक परिवार के 3 लोगों का शव रेलवे ट्रैक में मिला

मध्यप्रदेश : टीकमगढ़ जिले में एक ही परिवार के 3 लोगों की शव रेलवे ट्रैक पर मिला है। मरने वालों में पति, पत्नी और बेटी शामिल है।

टीकमगढ़ जिले के एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मिली लाश मिली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस बताया कि मृतक परिवार मातोल गांव का रहने वाला है। मृतक की पहचान लक्ष्मण के रूप में की गई है। लक्ष्मण के साथ उनकी पत्नी और बेटी का भी शव मिला है। बेटी का शव पिता के पैरों के पास पड़ा था। पुलिस के अनुसार देखकर लगता है कि परिवार के सदस्यों ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की है। हालांकि, पुलिस ने कहा कि पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786