चॉकलेट देने के बहाने मासूम बच्ची से दुराचार…SP ने की तत्काल FIR दर्ज…2 की गिरफ्तारी

कोरबा |  7 साल की मासूम बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने दो युवकों ने दुष्कर्म को अंजाम दिया। बच्ची रोती हुई घर पहुँची। मां ने कारण पूछा तो बच्ची ने बताया कि मोहल्ले के दो भैया उसे चाकलेट दिलाने ले गए और उससे गलत काम किया। जिसके बाद बच्ची की मां ने थाना पहुँच कर एफआईआर दर्ज करवाई है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

पीड़ित परिवार किराए के मकान में रहता

मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहने वाली 7 वर्षीय मासूम घर के बाहर कल शाम खेल रही थी। उसके माता-पिता यहां किराए के मकान में रहते हैं। इस दौरान मोहल्ले के ही दो युवक उसके पास आये और उसे चॉकलेट दिलाने की बात कही। चूंकि मोहल्ले के होने के नाते महिला दोनों लड़को को जानती थी इसलिए उनके साथ चली गई। जिस पर दोनों आरोपी उसे लेकर एक सुनसान गोदाम में पहुँचे और बच्ची से दुष्कर्म किया। और उसे वही छोड़ कर फरार हो गए। जब बच्ची रोती हुई घर पहुँची तब उसकी माँ ने उसके रोने का कारण पूछा। जब बच्ची ने कारण बताया तो वह अवाक रह गई उसने बच्ची को पूरी तरह चेक किया। फिर गलत काम की पुष्टि होने पर उसे लेकर सिविल लाइन थाना पहुँची।

यहां जैसे ही पुलिसकर्मियों को बच्ची से दुष्कर्म की जानकारी मिली वहां हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। जिसके बाद एसपी उदय किरण ने एफआईआर दर्ज कर तत्काल आरोपियो की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। जिसके हरकत में आई सिविल लाइन पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर चंद घण्टो में ही दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार (Rape with Innocent) दोनों आरोपियों के नाम शिवकुमार और हरिनाथ है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786