संदिग्ध हालत में दोस्त के घर मिली आरक्षक की लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी

कोरबा : जिले में कांस्टेबल की संदिग्ध हालत में लाश मिली है। लाश मिलने से इलाके में दहशत का माहौल बनी हुई है। जवान का नाम क्रांति सिंह बताया जा रहा है। जो पुलिस लाइन में पदस्थ थे। लेकिन वो पिछली रात को ITI चौक से बाल्को मार्ग पर अंधरीदाई मंदिर के पास रहने वाले अपने दोस्त के घर पर सोया हुआ था। वहीं, उसकी संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिली है।

बता दें कि आरक्षक क्रांति सिंह की लाश मिलने से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा है। आरक्षक न्यायालय का काम बतौर कोर्ट आरक्षक देखता था। इधर, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फिलहाल मकान को सील कर दिया गया है। और मामले की सूचना आरक्षक के परिजनों को देने के साथ-साथ ही जांच शुरू कर दी गई है। आरक्षक की मौत प्राकृतिक है या संदिग्ध? इस मामले में जांच की जा रही है। इस मामले में परिजनों और दोस्तों से पूछताछ की जायेगी।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786